NSA Ajit Doval review security arrangements in kashmir valley amid terrorist attack threat Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Kashmir : NSA डोभाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई गई थी हमले की आशंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 9:08 PM (IST)
Kashmir : NSA डोभाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई गई थी हमले की आशंका
उन्होंने बताया, घाटी में तीन सप्ताह पहले लैंडलाइन टेलीफोन कनेक्शन बहाल किए जाने के बाद अब कश्मीर में मोबाइल फोन सेवाओं को बहाल करने की संभावना है। बीएसएनएल पोस्टपेड मोबाइल सेवाओं को अगले कुछ दिनों के दौरान शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के बाद हिंसा की किसी भी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए एनएसए को राज्य प्रशासन की ओर से नियमित रूप से सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था, नागरिक आपूर्ति आदि पर प्रतिक्रिया मिल रही है। सूत्र ने कहा, अनुच्छेद-370 को रद्द करने के बाद से धारा 144 के तहत पूरी घाटी भर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं, मगर पिछले 25 दिनों के दौरान किसी भी क्षेत्र में कफ्र्यू नहीं लगाया गया है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement