Advertisement
दिल्ली में अपराध को कंट्रोल करने के लिए एनआरसी लागू की जाए : विजेंद्र गुप्ता

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भाई जगताप की चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक बयान है। मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं। भारतीय लोकतंत्र और भारतीय चुनाव प्रणाली की पूरी दुनिया में एक मिसाल है। चुनाव हारते ही कांग्रेस बौखला जाती है और अनाप-शनाप बयान देना शुरू कर देती है। कांग्रेस के लोग बताएं कि कांग्रेस नेता ने जो कहा है, क्या उससे सहमत हैं। कांग्रेस के लोग जो इस तरह का बयान दे रहे हैं, क्या राहुल गांधी उनसे बुलवा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब कांग्रेस का दिवालियापन सामने आने लगा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बस मार्शल पर भी आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। चर्चा के दौरान यह नहीं बताया गया कि उन्हें हटाया क्यों था। एलजी के ऑर्डर में था कि इन्हें सिविल डिफेंस वॉलंटियर के तौर पर लगाया जाए। दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय होगा। लेकिन, भाजपा, आम आदमी पार्टी से बहुत आगे है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


