Now the panchayat will get a grant of 2000 rupees per person for development works: Dushyant Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पंचायत को विकास कार्यों के लिए अनुदान मिलेगा : दुष्यंत चौटाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जनवरी 2024 7:09 PM (IST)
अब 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पंचायत को विकास कार्यों के लिए अनुदान मिलेगा : दुष्यंत चौटाला
हिसार। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है, पहले जहां 1200 रुपए प्रति व्यक्ति के आधार पर सरकार की तरफ से पंचायत को अनुदान मिलता था, वहीं अब 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पंचायत को विकास कार्यों के लिए अनुदान मिलेगा। वे वीरवार को हिसार जिला के उकलाना शहर, गांव सुरेवाला, गांव खरक पुनिया, राजली, गांव खेड़ी बर्की तथा गांव रायपुर आदि गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक के साथ उकलाना के रेस्ट हाउस का भी शिलान्यास किया। रेस्ट हाउस के निर्माण पर 11 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खरक पूनिया में कम्युनिटी सेंटर व स्कूल का गेट बनाने की घोषणा की। इसके अलावा पीएचसी के लिए सर्वे करवाए जाने के भी निर्देश दिए। बरवाला विधानसभा के राजली गांव में उन्होंने ग्राम सचिवालय, पार्क बनाने के साथ-साथ गांव के बैंक की बिल्डिंग ठीक करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार उप-मुख्यमंत्री ने गांव खेड़ी बर्की तथा रायपुर में ग्रामवासियों द्वारा रखी गई अनेक मांगों को पूरा करने की घोषणा की। श्रम मंत्री अनूप धानक ने विभिन्न गांवों के लिए की गई घोषणाओं पर उप-मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उकलाना हलके का कायाकल्प हुआ है। क्षेत्र के अनेक गांवों में पेयजल तथा सिंचाई के लिए जल की कमी दूर हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement