now SIT will search missing student najib Ahmed of JNU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU: लापता छात्र को अब एसआईटी तलाशेगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 09:33 AM (IST)
JNU: लापता छात्र को अब एसआईटी तलाशेगी
नई दिल्ली। आंदोलनकारी छात्रों ने करीब 20 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदेश कुमार को उनके कार्यालय से जाने दिया। वहीं छात्रों के आंदोलन के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने लापता छात्र का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नूपुर प्रसाद ने कहा कि एसआईटी की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुनीषी चंद्रा करेंगे। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अहमद की सूचना देने पर 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एक व्यक्ति का अपहरण करने तथा गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत पुलिस में एक मामला दर्ज कराया गया है। जेएनयू ने भी मामले की जांच शुरू की है। अहमद की मां फातिमा ने अपने बेटे का पता लगाने के लिए अधिकारियों से मदद की अपील की। फातिमा ने सीएनएन न्यूज 18 चैनल से कहा, एक बार मुझे अपने बेटे का चेहरा देखना है। इसके बाद आप उसे एक महीने तक रखना। मैं एक शब्द नहीं कहूंगी। लेकिन बस मुझे एक बार अपने बेटे का चेहरा देखने दो। सुबकती महिला ने कहा, मैं बेहद छोटी जगह से हूं। मैं अपने बच्चे को सुरक्षित देखना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि उसने कुछ खाया भी है या भूखा है। बीते 14 अक्टूबर की रात बेहद घबराई अवस्था में अहमद का फोन आने के बाद उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल्ली पहुंची फातिमा ने कहा, मेरी सबसे अपील है कि मेरे बच्चे को ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। छात्रों ने बुधवार को लापता छात्र नजीब अहमद के मामले को लेकर प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करना शुरू किया था। अहमद बीते छह दिन से लापता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति सहित शीर्ष अधिकारियों को उनके कार्यालय में रोके रखा था। यह भी पढ़े :जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स
यह भी पढ़े :आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement