Now get traffic smoothly on the Abu road route-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चट्टाने खिसकने से बाधित हुए आबूरोड मार्ग पर अब आवागमन सुचारू

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 10:08 AM (IST)
चट्टाने खिसकने से बाधित हुए आबूरोड मार्ग पर अब आवागमन सुचारू
माउंट आबू। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के दौरान आबूरोड मार्ग पर गिरी चट्टानों से बाधित हो रहे मार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है। इन चट्टानों को हटाने का काम शुक्रवार को शुरू किया गया था। मार्ग पर जहां-जहां चट्टाने खिसकने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है, उन शिलाओं को हटाकर मार्ग काे सुचारु कराया जा रहा है। इसी बीच यातायात को देखते हुए करीब 2 घंटों के अंतराल में यातायात को भी खोला गया। शुक्रवार सवेरे 10 बजे शुरू हुआ काम रात करीब 10.30 बजे तक चला। चट्टानें हटाने के बाद माउंट आबू का यातायात सुचारु कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement