now demand to seperate jammu, laddakh from kashmir valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू,लद्दाख को कश्मीर से अलग करने की मांग

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 10:50 PM (IST)
जम्मू,लद्दाख को कश्मीर से अलग करने की मांग
नई दिल्ली। कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के जाने से एक दिन पहले कई संगठनों ने केंद्र सरकार से जम्मू और लद्दाख को कश्मीर से अलग कर राज्य की पुनर्सरचना की मांग की। पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने कहा,बहुत हो चुका। जम्मू प्रांत की जनता अब एक दिन के लिए भी दासता सहने का तैयार नहीं है। हमारी अलग राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उम्मीदें हैं जो कि फेल हो चुके 70 साल पुराने कश्मीरी प्रभुत्व वाली सत्ता में पूरी नहीं हो सकती। हम कश्मीरी नेताओं की स्वशासन, आजादी, पाकिस्तान में विलय की मांगों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। गुप्ता साल 2014 में उधमपुर से चुनाव जीते थे। कश्मीर से जम्मू को अलग किए जाने की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि घाटी चरमपंथियों के हाथों में फंस गई है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement