now cm chandrababu naidu disagree with demonstration -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर चंद्रबाबूू ने मारी पलटी, पहले की वकालत अब उठाए सवाल

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 12:37 PM (IST)
नोटबंदी पर चंद्रबाबूू ने मारी पलटी, पहले की वकालत अब उठाए सवाल
नोटबंदी के करीब महीने भर पहले ही 500-1000 के बड़े नोट को बंद करने की वकालत करने वाले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब इस फैसले पर ही सवाल उठा दिए है। अब नायडू को चिंता सताने लगी है कि नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मीडिया रिपोटर्स के अनुसार विजयवाड़ा में पार्टी के एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी के विधायकों और सांसदों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी हमारी मर्जी नहीं थी, फिर भी वह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद हमारे पूरे प्रयासों के बावजूद, अभी भी कई सारी समस्याएं हैं और कोई हल नजर नहीं आ रहा।
इससे पहले जब नोटबंदी का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी तो सीएम नायडू ने इस कदम का क्रेडिट लेते हुए कहा था कि वह लगातार प्रधानमंत्री से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उच्च मूल्य की करंसी बंद करने की वकालत कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट करके भी कहा था कि नोटबंदी टीडीपी की नैतिक जीत है।
उन्होंने कहा नोटबंदी से पैदा हुई मुश्किलें निपटाने के लिए मैं रोज दो घंटे देता हूं। मैं रोज अपना सिर खपा रहा हूं मगर इस समस्या का कोई हल नहीं मिल रहा।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement