नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्षी एकता ने सत्तारूढ भाजपा
को परेशानी में ला दिया है। 18 नवंबर को शीतकालीन शुरू होने के दिन से ही
इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों का कामकाज हंगामे के भेंट चढ चुका है।
कुछ विपक्षी दलों में नोटबंदी के मसले पर अंतर्विरोध के बावजूद सरकार इस
एकता में सेंध नहीं लगा सकी है। सरकार खास तौर से राज्यसभा को लेकर परेशान
है, जहां उसके पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। गौरतलब है कि नोटबंदी के मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकसाथ हैं। पिछले 8 दिनों से संसद में भी विपक्षी दलों ने सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चलने दिया है। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होती है तो विपक्ष एकजुट होकर हंगामा करना शुरू कर देता है।
लोकसभा में सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल भी है लेकिन इसके बावजूद विपक्ष के एकजुट होने से कार्यवाही चल नहीं पाती। वहीं विपक्ष के एकजुट होने से सरकार अभी नोटबंदी के मसले पर कोई फायदा नहीं ले पाई है। वहीं सरकार का साथ देने वाली पार्टी एआईएडीएमके भी इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों के साथ दिख रही है।
गौरतलब है कि एआईएडीएमके ने कई मौकों पर सरकार का साथ दिया है। लेकिन नोटबंदी के मुद्दे पर अब एआईएडीएमके विपक्ष कांग्रेस के साथ नजर आ रही है। संसद और संसद के बाहर कांग्रेस और एआईएडीएमके एकसाथ हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें