Note ban creates no panic in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर के लोगों में नोटबंदी से कोई डर नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 4:50 PM (IST)
कश्मीर के लोगों में नोटबंदी से कोई डर नहीं
श्रीनगर। देश में 500 और 1,000 रुपये की नोटबंदी के कारण हर तरफ अफरातफरी का माहौल है, लेकिन कश्मीर के लोगों में सरकार के इस कदम को लेकर कोई डर नहीं है। कश्मीर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाली एलिजाबेथ मरयम ने कहा, कश्मीर के अस्थिर हालात के कारण कोई भी कश्मीरी बड़ी मात्रा में नकदी अपने पास नहीं रखता। मरयम ने कहा, वेतनभोगियों को बैंक खातों के जरिये ही मासिक वेतन मिलता है और आमतौर पर वे दैनिक जरूरतों के अनुसार ही रुपये खातों से निकालते हैं। उन्होंने कहा, कुशल और अकुशल कामगार उतना ही कमा पाते हैं, जितना औसतन वे खर्च करते हैं। यहां हालात खराब होने के कारण बड़े उद्योगपति और कारोबारी घर में बड़ी मात्रा में नकदी नहीं रखते। यही कारण है कि नोटबंदी से कश्मीर पर कम प्रभाव पडा है। स्थानीय जम्मू एवं कश्मीर बैंक के अधिकारी नजीर काजी ने बताया कि बैंक के सभी एटीएम में पूरा स्टॉक है। उन्होंने कहा, पिछले आठ दिनों में न तो हमारी बैंक शाखा और न ही एटीएम बूथों पर भीड़ उमड़ी है। हां, लोग 500 और 1,000 रुपये के नोट बदलने और उन्हें खातों में जमा कराने आ रहे हैं, लेकिन किसी को परेशानी नहीं हो रही है। वहीं, एक कॉलेज के प्रिंसिपल मुजफ्फर अहमद ने कहा, पिछले चार माह से जारी विरोध प्रदर्शनों और बंद के कारण जहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, वहां नकदी संकट को लेकर कौन अपना ब्लड-प्रेशर और अधिक बढ़ाएगा?
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement