Note ban: Big Bazaar to let customers withdraw money at its stores-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी : आज बिग बाजार से निकाल सकेंगे दो हजार

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 07:53 AM (IST)
नोटबंदी : आज बिग बाजार से निकाल सकेंगे दो हजार
नई दिल्ली। नोटबंदी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब आप बिग बाजार से भी कैश ले सकते हैं। गुरुवार से आप अपने डेबिट कार्ड दॅवारा बिग बाजार से 2000 रुपए तक कैश निकाल सकेंगे। यह सुविधा बिग बाजार के 260 स्टोरों पर उपलब्ध होगी। फ्यूचर रिटेल की कंपनी बिग बाजार ने मंगलवार को इस सुविधा का ऐलान किया। फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार 24 नवंबर गुरुवार से कोई भी बिग बाजार में डेबिट कार्ड का प्रयोग करके 2000 रुपये निकाल सकता है। बिग बाजार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। शादी वाले घरों को राहत: ज्ञातव्य है कि सरकार ने शादी वाले घरों को राहत देते हुए अपने खाते से 2.5 लाख रुपए तक निकालने की छूट दी है। लेकिन यह पैसा निकालने के लिए आरबीआई ने इतनी शर्तें रख दी थी कि उनका पैसा निकालना बहुत मुश्किल हो गया।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement