Advertisement
नोटबंदी को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष हुआ आमने-सामने

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश में भी नोटबन्दी के कारण किसानों, व्यापारियों तथा आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। जिनसे निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इससे पूर्व विधायक महेंद्र सिह ने कहा कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं होती तथा उसके दरवाजे भी नहीं होते, भ्रष्टाचार खुद ही रास्ता बना लेता है। उन्होंने कहा नोटबंदी से 14.50 करोड़ रुपये जमा हो गए है। 800 क्विंटल सोना बरामद किया गया। 171 किलो सोना एक ही व्यक्ति से बरामद किया गया। मोदी के फैंसले को देखने हुए पाकिस्तान की सरकार ने भी आपने देश में 5000 हजार रुपये का नोट बंद करने ही इच्छा जाताई है।
डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर विपक्ष प्रदेश सरकार से कौन सा ठोस कदम चाहता है। क्या बैंक, एटीएम मशीनें, सरकार चलाती या सरकार नोट छापने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि दर्जी भी कपड़ा सिलने से पहले उसका नात लेता है मोदी ने तो वे भी नहीं किया जिसके कारण नए नोट एटीएम मशीनों से नहीं निकल रहे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार देश को भ्रमित कर रही है तथा जनता मोदी सरकार को माफ करने वाली नहीं। विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी द्वारा नरेंद्र मोदी पर की टिप्पणी पर एतराज जताया तथा विधानसभा अध्यक्ष से उन शब्दों को वापिस लेने की मांग की गई।
धर्माणी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने दो कंपनियों से 400 व 500 करोड़ रुपया लिया था। धूमल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में प्रशांत भूषण को फटकार लगाई थी। इस संकल्प को सदन में राजेश धर्माणी, जगजीवन पाल, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सत्ती, गोबिंद राम, गोबिंद ठाकुर, महिंद्र सिहं कर्नल इंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


