चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है और इससे अमीर और गरीब के बीच की खाई कम होगी। ये कहना है दिल्ली के सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी का। वे रविवार को वार्ड नंबर 26 में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए हुए थे। मनीमाजरा स्थित इंदिरा काॅलोनी में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हजारों करोड़ रुपए काला धन के रुप में सामने आया है। ऐसे लोगों के सामने इसे सामने लाने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा था। डर के चलते वे अपना काला धन गरीबों के खाते में डाल रहे हैं। इससे गरीबों को किसी भी तरह से लाभ ही होगा। उन्होंने आने वाले 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर होने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भी जल्द ही पूरा होने का भरोसा दिलाया। लेकिन उन्होंने कहा कि एक दिन में सब कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए सभी को इंतजार करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले 18 दिसंबर को विनोद अग्रवाल के समर्थन में वोट डालकर उन्हें विजयी बनावें।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम