व्यापारी तो घर पर मिली नहीं तो उसने व्यापारी की पत्नी और उसके बेटे पर ही
गण्डासे से हमला कर दिया। इससे व्यापारी की पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई।
गण्डासे के ताबड़तोड़ हमले से उसका बेटा भी घायल हो गया है। वार करते वक्त
गुण्डा बोलता रहा कि पैसे नहीं देने का मतलब सिर्फ मौत होता है। यह पूरा
वाक्या वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। लोगों में आक्रोश इस बात का भी
है पुलिस भी काफी देर से पहुंची। हालांकि बाद में पुलिस ने अरुण को
गिरफ्तार कर लिया।