North Korea test fires short-range missile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का किया प्रक्षेपण

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मई 2019 12:34 PM (IST)
उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का किया प्रक्षेपण
सियोल। उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर में कम दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जेसीएस ने कहा कि अज्ञात मिसाइलों को सुबह 9.06 और 9.27 बजे के बीच उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से लगे होदो प्रायद्वीप के वोनसन के पास से प्रक्षेपित किया गया। जेसीएस ने कहा कि हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों को करीब से देख रही है और उसने अमेरिका के साथ करीबी समन्वय में हालात पर पूरी नजर बना रखी है। जेसीएस के अनुसार, मिसाइलों ने पूर्वी सागर में 70 से लेकर 100 किलोमीटर तक की दूरी की उड़ान भरी। यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत कर रहा है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement