North Korea preparing for sixth nuclear test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी धमकी को धत्ता बता उ. कोरिया कर सकता है छठा न्यूक्लियर टेस्ट!

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 2:35 PM (IST)
अमेरिकी धमकी को धत्ता बता उ. कोरिया कर सकता है छठा न्यूक्लियर टेस्ट!
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया जल्द ही अपना छठा परमाणु परीक्षण कर सकता है। अमेरिकी की ओर से कोरियाई प्रायद्वीप में दखल देने की धमकी को धत्ता बताते हुए यह फैसला किया गया है। उत्तर कोरिया पर नजर रखने वाले 38 नॉर्थ रिसर्च इंस्टिट्यूट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में पंगये-री टेस्टिंग साइट पर गतिविधि होते देखी गई है। राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी पत्रकारों को बताया गया कि वे एक बड़े और महत्वपूर्ण इवेंट के लिए तैयार रहें। विश्लेषकों ने बताया कि टेस्ट साइट के मेन एडमिनिस्ट्रेटिव एरिया और पोर्टल्स के आसपास गतिविधि देखी गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने परीक्षण की खबरों के संकेतों को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता रो जे-चेयो ने रिपोर्टर्स को बताया कि उन्हें उत्तर कोरिया की ओर से उकसाने वाली किसी तैयारी के संकेत नहीं मिले हैं। राउटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह बिना किसी चेतावनी के मिसाइट टेस्ट करने की क्षमता रखता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement