Advertisement
कोरियाई प्रायद्वीप में गहराए जंग के बादल, युद्ध रणनीतियों में जुटीं सेनाएं

जानकारों की राय में उत्तर कोरिया ऐसे अहम दिनों पर अपनी ताकत दिखाता रहा है। साल के इन दिनों में उसकी सेना के लिए युद्धाभ्यास कोई नई बात नहीं है, लेकिन ताजा मिसाइल परीक्षणों और दोनों ओर से दिखाए जा रहे कड़े तेवरों के चलते इस बार हालात विस्फोटक लग रहे हैं।
चीन की भूमिका
अमेरिका मांग कर रहा है कि चीन अपने सहयोगी उत्तर कोरिया को परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए मनाए। चीनी प्रशासन ने इस दिशा में कुछ कोशिशें की भी हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि प्योंगयोंग पर इनका क्या असर होगा। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की अहम बैठक में उत्तर कोरिया के खिलाफ पाबंदियों को कड़ा करने पर फैसला होगा। बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हालात पर 100 सांसदों को ब्रीफिंग के लिए बुलाया है।
शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



