north korea hacks cyber command of south korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर ने द.कोरिया का साइबर कमांड हैक किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 6:57 PM (IST)
उत्तर ने द.कोरिया का साइबर कमांड हैक किया
सियोल। दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को यहां कहा कि लगता है कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया का साइबर कमांड हैक कर लिया है। यह दक्षिण कोरिया के खिलाफ ताजा साइबर हमला हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने योनहैप न्यूज एजेंसी से कहा,ऎसा लगता है कि साइबर कमांड का इंट्रानेट सर्वर मालवेयर से संRमित हो गया है। हमने पाया है कि गोपनीय सूचनाओं सहित सेना के कुछ दस्तावेज हैक हो गए हैं। उस अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रशासन को संदेह है कि ऑनलाइन के इस ताजा घुसपैठ के पीछे उत्तर कोरिया है। साइबर कमांड ने कहा है कि उसने प्रभावित सर्वर को वायरस और नहीं फैले, इसलिए पूरे नेटवर्क से अलग-थलग कर दिया है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से तय किया जाना है कि कौन से आंकडे लीक हुए हैं। # बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement