Advertisement
उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों का उल्लंघन कर 20 करोड़ डॉलर कमाए: संयुक्त राष्ट्र

लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश इस रपट के मुताबिक, "उत्तर कोरिया ने साल 2017 में जनवरी से सितंबर के बीच लगभग सभी प्रतिबंधित वस्तुओं का निर्यात किया।"
रपट में कहा गया है कि कोयले की खेप चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, रूस और वियतनाम को पहुंचाई गई, जो प्रतिबंधों का उल्लंघन है।
चीन ने लगातार प्रतिबंध उल्लंघन को अस्वीकार किया है।
रपट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने सीरिया और म्यांमार को हथियारों की भी आपूर्ति की है।
रपट में कहा गया है, "हमारे पास सबूत हैं कि उत्तर कोरिया सीरिया को रसायनिक हथियार विकसित करने में मदद कर रहा है तथा म्यांमार को बैलिस्टिक मिसाइल मुहैया करा रहा है।"
हालांकि सीरिया के अधिकारियों ने कहा कि वहां रहने वाले उत्तर कोरियाई ही इसमें शामिल हैं।
म्यांमार के उच्चाधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया के साथ हथियारों का सौदा नहीं करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


