khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 10:48 AM (IST)
सोल। उत्तर कोरिया ने सोमवार तडके अपने पूर्वी तट से तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। इन प्रक्षेपणों की जानकारी दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने दी है। माना जा रहा है कि तीनों मिसाइलों का प्रक्षेपण सफल रहा। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने इन प्रक्षेपणों पर खुशी जाहिर की है। समाचार एजेंसी योनहाप ने सोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तडक़े 3 बजे उत्तर कोरिया के ह्वांग्जू प्रांत से जापान सागर (पूर्वी सागर) में दागी गईं।