Advertisement
अहिंसा सर्वोपरि, सत्य का कोई विकल्प नहीं: सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में जैन धर्मावलम्बियों को संबोधित किया। गहलोत ने कहा कि उन्होंने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा जैन स्कूल में ली। वहां मिले शांति और अहिंसा के पाठ को मैंने जीवन में अपनाया और आगे बढ़ा। गहलोत ने कहा कि शांति एवं अहिंसा के सिद्धान्त को मान्यता देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने महात्मा गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तीर्थ स्थलों में सम्मेद शिखर को भी जोड़ा गया है। सरकार प्रतिबद्धता से तीर्थ स्थलों के विकास और विस्तार में कोई कमी नहीं रख रही है।
महोत्सव में पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, सकल दिगंबर जैन समाज पीठ के अध्यक्ष राजमल कोठारी, गोवर्धन लाल, भंवर लाल कोठारी, मुकेश कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जैन धर्मावलम्बी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


