Advertisement
सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा

साल में 12 सिलिंडर की खपत के बाद उपभोक्ता बिना रियायती दर पर जो घरेलू गैस का सिलिंडर लेता है, उसकी कीमत 92 रुपये घटा दी गई है। इससे पहले एक अप्रैल को गैर रियायती सिलिंडर की कीमत में 14.5 रुपये की कटौती की गई थी।
नई कीमतें सोमवार से लागू हो गईं। विमान ईंधन या जेट ईंधन की कीमत में 0.4 फीसदी की कटौती की गई है। नई दरों के तहत दिल्ली में जेट ईंधन की कीमत 51,696 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट...
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट की है। अब बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 92 रुपए सस्ता हो गया है। नई कीमतें 1 मई 2017 से लागू हो गईं हैं। अब बिना सब्सिडी वाला एक सिलेंडर दिल्ली में 631 रुपए में मिलेगा। साथ ही आईओसी ने जेट फ्यूल की कीमतों में 214 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है।
आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। दो और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड भी इंडियन ऑयल के हिसाब से ही फ्यूल की कीमतों में बदलाव करती हैं।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



