Advertisement
आंदोलन स्थलों पर न के बराबर दिख रही महिलाओं की हिस्सेदारी

उन्होंने कहा, "दिल्ली के रास्ते बंद कर दिए गए हैं, लोग आंदोलन में आया करते थे। सरकार हथकंडे अपना रही है, लेकिन महिलाएं फिर भी आ रहीं है। खेती में बराबरी महिलाएं भागीदरी दे रहीं है। हम सभी लोग आंदोलन में हैं, इससे पहले जितनी जिम्मेदारी से महिलाओं ने खेती की, उससे अधिक जिम्मेदारी से महिलाएं अब खेती कर रहीं है।"
आंदोलन स्थल पर संख्या पर भी गिरावट आ रही है इसपर गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे आंदोलन कमिटी के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने आईएएनएस से कहा, "कहां कम हो रही है संख्या? पिछले 3 दिन से हमारी आवश्यकता से ज्यादा लोग हैं लेकिन गर्मी के चलते इक्ट्ठे होकर नहीं बैठ पाते, इसलिए लग रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है।"
हालांकि बॉर्डर पर इक्का दुक्का महिलाएं मौजूद हैं जो कि कुछ रोजमर्रा की दिहाड़ी पर काम कर रहीं हैं या तो किसी किसान परिवार के साथ जुड़ी हुई हैं और आंदोलन स्थल पर समर्थन में मौजूद हैं।
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


