Advertisement
जिला बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, 11 सितंबर को होगा मतदान

जूनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर के पांच पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अखिल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, अनीता रानी, धीरज कुमार, ईशान गोयल, इशमनजीत कौर, पल्लवी शर्मा, राजेश ढाकर, रितिका बजाज, सुनील कुमार, स्टालिनजीत सिंह और विश्वास कुमार शामिल हैं। इन पांच पदों में दो पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित हैं।
वकील गीतांजलि वाधवा ने वाइस प्रेसिडेंट महिला आरक्षित पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि जिला अदालत परिसर में महिला वकीलों की सुरक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और युवा वकीलों के कल्याण के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी वकीलों ने उन्हें समर्थन दिया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले वकील पुनीत छाबड़ा ने कहा कि बार एसोसिएशन के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन वकीलों के हितों और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और वह जिम्मेदार वित्तीय प्रशासन तथा सदस्य केंद्रित पहलों के माध्यम से संस्था को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
नामांकन के दौरान कई वरिष्ठ वकील, साथी और समर्थक मौजूद रहे। पुनीत छाबड़ा ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों से अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू करने की तैयारी कर ली है और आने वाले दिनों में जिला अदालत परिसर में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। मतदान 11 सितंबर को होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


