Advertisement
नोएडा : अपर आयुक्त पर महिला अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से कड़ी कार्रवाई की मांग

शिकायत पत्र के अनुसार, संदीप भागिया महिला अधिकारियों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं। यहां तक कि नौकरी को लेकर भी धमकी दी जाती है।
पत्र में यह भी आरोप है कि घंटों तक महिला अधिकारियों को कार्यालय में बैठाकर या खड़ा कर दिया जाता है। वहीं, देर रात फोन और वीडियो कॉल करते हैं। पत्र में वीडियो बनाने की शिकायत भी की गई है।
आरोप है कि कोई अधिकारी उनके इस व्यवहार का विरोध करता है तो उस पर कार्य में लापरवाही या सूचना लीक करने का आरोप लगाकर निलंबित करवा देते हैं।
महिला अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल उनके सम्मान और मनोबल को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि कार्यस्थल में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा है।
अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि मामले की गोपनीय जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या राज्य महिला आयोग से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और सख्त कार्रवाई हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


