Advertisement
नोएडा: डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बेकाबू, मौके पर 35 से ज्यादा दमकल गाड़ियां, लोगों को सांस लेने हो रही दिक्कत

चीफ फायर अधिकारी के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने में दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है। आग से निकलने वाली जहरीली गैस और पॉल्यूशन के कारण आसपास और आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। पॉल्यूशन की वजह से निठारी, सेक्टर-29, सेक्टर-32, सेक्टर-34 सेक्टर-35, मोरना गांव के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सेक्टर-35 स्थित एक बड़ा हॉस्पिटल भी इस प्रदूषण की चपेट में आ गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी मैदान में भीषण आग लग गई थी। उस समय आग बुझाने में करीब एक हफ्ता लगा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


