Advertisement
नीतीश कुमार कब फिर पलटी मारेंगे कोई नहीं जानता : मीसा भारती

यात्रा के ठीक एक दिन बाद भागलपुर में सांप्रदायिक लड़ाई पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यह कानून व्यवस्था का मामला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को इस पर गौर करना चाहिए।
उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला। पूछा कि सरकार क्या कर रही है? अब क्या करना है, अब दोनों जगह सरकार उनकी है और बिहार को क्या मिल रहा है? केंद्र से बोरियों में भरकर आना चाहिए लेकिन कुछ नहीं मिल रहा है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के नागरिकों को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उनके इस बयान पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि अगर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है तो किस संदर्भ में दिया है। उस बयान को देखने की जरूरत है। वो क्या कहना चाहते थे। लेकिन किसे क्या खाना है। किसे कितने बच्चे पैदा करने हैं ये बताना देश के नेताओं का काम नहीं है। देश के नेताओं का काम देश का भला करना है। रोजगार के साधन पैदा करना है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस तरह के बेतुके बयान देना देश के नेताओं को शोभा नहीं देता।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


