नोटबंदी से लोगों को हो रही मुश्किलों पर उन्होंने कहा,केवल एक अधिनायकवादी
सरकार ही चुपचाप लोगों को इस संकट में झेलने के लिए छोड सकती है। आज लाखों
निर्दोष लोगों को अपने पैसे से वंचित किया जा रहा है और अपने स्वयं के
पैसे वापस लाने की कोशिश में उन्हें पीडा, असुविधा और अपमान सहना प़ड रहा
है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या नोटबंदी का कुछ सकारात्मक असर दिखेगा जैसा कि
प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं तो उन्होंने कहा,यह मुश्किल लगता है। यह ठीक
वैसा ही लगता है जैसा कि सरकार ने विदेशों में पडे काले धन को भारत वापस
लाने और सभी भारतीयों को एक गिफ्ट देने का वादा किया था और फिर सरकार उस
वादे को पूरा करने में विफल रही।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल