nobel laureate amartya sen says, demonetisation is case of dictatorship,PM modi has called all indians crooks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने सभी को कुटिल करार दे दिया:सेन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 9:19 PM (IST)
मोदी ने सभी को कुटिल करार दे दिया:सेन
नई दिल्ली। भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अमर्त्य सेन ने मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बैन को निरंकुश कार्रवाई जैसा बताया है। उन्होंने कहा है कि डिमोनेटाइजेशन सरकार की अधिनायकवादी प्रकृति को दर्शाता है। इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में प्रोफेसर सेन ने कहा, लोगों को अचानक यह कहना कि आपके पास जो करेंसी नोट हैं वो किसी काम का नहीं है, उसका आप कोई इस्तेमाल नहीं कर सकते, यह अधिनायकवाद की एक अधिक जटिल अभिव्यक्ति है, जिसे कथित तौर पर सरकार द्वारा जायज ठहराया जा रहा है क्योंकि ऎसे कुछ नोट कुछ कुटिल लोगों द्वारा काला धन के रूप में जमा किया गया है। उन्होंने कहा,सरकार की इस घोषणा से एक ही झटके में सभी भारतीयों को कुटिल करार दे दिया गया जो वास्तविकता में ऎसा नहीं हैं। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement