No Wait of 36 months, India will soon Rafael:Parrikar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

36महीने नहीं,जल्द मिलेगा राफेल:पर्रिकर

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 3:31 PM (IST)
36महीने नहीं,जल्द मिलेगा राफेल:पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सेना के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए डीजीएमओ के जरिये एक सुगठित तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। चव्हाण गलती से सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा, वह सीमा पार कर गए, ऐसा सीमाई इलाकों में होता रहता है। डीजीएमओ के जरिये एक सुगठित तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। गत 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चव्हाण गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गए थे। डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी दे दी है। सेना ने कहा, दोनों ही तरफ सेना एवं आम नागरिकों का गलती से सीमा पार कर जाना असामान्य नहीं है। उन्हें मौजूदा तंत्रों के जरिये वापस ले आया जाता है।पर्रिकर ने साथ ही कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य चीज की पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement