No one can say whether it is UP government or central government, indulging in corruption: Rajnath Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता : राजनाथ सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 02 फ़रवरी 2022 6:06 PM (IST)
यूपी की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता : राजनाथ सिंह
पीलीभीत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी यूपी की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है। आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement