No new tax in Haryana budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के बजट में कोई नया टैक्स नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 12:44 PM (IST)
हरियाणा के बजट में कोई नया टैक्स नहीं
चंडीगढ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया. बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है. बतौर वित्त मंत्री खट्टर का यह पहला बजट था. बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सबके हित में है. बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है.इस बार कुल 142343.78 करोड़ का बजट है। पिछला बजट 1.32 लाख करोड़ का था। इस बार के बजट में वर्ष 2019-20 की तुलना में 7.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कर्ज ब ढ़कर 1,98,700 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान 22 हजार करोड़ कर्ज बढ़ गया है । बजट में इस बार कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय विभागों के लिए राशि बढ़ाई गई है । बजट का कुल 40 फीसदी वेतन और पेंशन पर खर्च होगा. खट्टर बजट सूटकेस की जगह टैब लेकर विधानसभा पहुंचे । ऐसा करके उन्होंने पुरानी चली आ रही प्रथा खत्म कर दी. पहले वित्त मंत्री अटैची या थैला लेकर बजट पेश करने विधानसभा में आते थे । टैब ले कर आये खट्टर ने एक तरह से डिजिटल इंडिया के नारे को साकार किया है। बजट से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि बजट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण व नगरीय विकास और सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि हरियाणा की ढाई करोड़ जनता का जीवन सुगम व सुविधायुक्त हो।
बजट से पहले खट्टर ने सभी वर्गों से प्री-बजट बैठकों में सुझाव लिए थे । उन्होंने सांसदों, विधायकों, महिलाओं, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और अपने मंत्रियों से सुझाव लिए थे । खट्टर ने कहा कि उन्होंने लोगों की तरफ से मिले 70 फीसदी सुझावों को शामिल किया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement