Advertisement
बिहार में नाइट कर्फ्यू की फिलहाल जरूरत नहीं - नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब नाइट कर्फ्यू के संदर्भ में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में अभी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। राज्य सरकार लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की लगातार लोगों से अपील कर रही है।
वैसे, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि सरकार की तरफ से फिलहाल भले ही नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। बिहार सरकार नए वैरिएंट को देखते हुए आम लोगों के लिए और खास लोगों के लिए गाइडलाइन तैयार करने वाली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


