No law to bar Centre from advancing budget: SC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समय पूर्व बजट: SC का रोक से इंकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 6:33 PM (IST)
समय पूर्व बजट: SC का रोक से इंकार
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे केंद्र सरकार को वर्ष 2017-18 का आम बजट निर्धारित समय से पहले पेश करने से रोका जा सके। अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वह कानून में इस तरह का कोई प्रावधान बताएं जिसके चलते सरकार को बजट समय से पहले पेश करने से रोका जा सके। मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह केहर और न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता वकील एम.एल.श्मरा से कानून के उन प्रावधानों का उल्लेख करने को कहा जिससे केंद्र सरकार को एक फरवरी को बजट पेश करने से रोका जा सके। खंडपीठ ने शर्मा को बताया, हमने प्रावधान ढूढने की कोशिश की लेकिन हमें नहीं मिले।

[@ सदन में गूंजा डाकू गब्बर सिंह का डायलॉग]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement