no headway in shani shignapur temple controversy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शनि शिंगणापुर:श्रीश्री के प्रस्ताव भी नामंजूर

khaskhabar.com:
शनि शिंगणापुर:श्रीश्री के प्रस्ताव भी नामंजूर
मुंबई। शनि शिंगणापुर में लिंगभेद को लेकर रविवार को बातचीत के बाद विवाद और बढ गया है। श्रीश्री रवि शंकर के साथ शिंगणापुर ट्रस्ट और भूमाता ब्रिगेड की मुलाकात के बाद निर्णय किया गया है कि अब चबूतरे पर चढकर पूजा-अर्चना सिर्फ पुजारी ही करेंगे। श्रीश्री ने विवाद सुलझने का दावा किया है जबकि भूमाता ब्रिगेड ने बैठक को नाकाम घोषित कर दिया। ब्रिगेड की नेता तृçप्त देसाई ने कहा कि बैठक नाकाम रही है, क्योंकि हमारी मांग महिलाओं को चबूतरे पर चढकर पूजा करने की इजाजत को लेकर थी जबकि बातचीत के बाद यह कहा गया कि अब सभी बाहर से दर्शन करेंगे। उधर मीडिया को श्रीश्री ने कहा, सहमति बनी है कि अब पुरूष और महिला दोनों ही चबूतरे पर नहीं चढेंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement