No differences in BJP: Karnataka BJP chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा में कोई मतभेद नहीं : कर्नाटक भाजपा प्रमुख

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2024 8:07 PM (IST)
भाजपा में कोई मतभेद नहीं : कर्नाटक भाजपा प्रमुख
बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को कहा कि छह पदों पर एमएलसी चुनाव से पहले भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश सज्जन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। दक्षिण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन करने वाले भाजपा उम्मीदवार ई.सी. निंगराज गौड़ा भी अपना नाम वापस ले लेंगे। यह सीट जद-एस को दी गई है।
विजयेंद्र ने कहा,"सुरेश सज्जन ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से मुलाकात कर आश्वासन दिया था कि वह अपना नाम वापस ले लेंगे और भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार अमरनाथ पाटिल का समर्थन करेंगे। सज्जन ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। उत्तर-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत तय है।'
राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि अन्य सीटों पर भी पार्टी अपने मतभेद जल्द सुलझा लेगी।
उन्होंने बताया, एमएलसी की छह सीटों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव हो रहा है। चार सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है और दो सीटें जद-एस को दी गई हैं। भाजपा ने छह सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
मतदान तीन जून को और मतगणना छह जून को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement