Advertisement
'तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता नहीं', परिसीमन पर समर्थन की अटकलों के बीच एमके स्टालिन ने रखीं दो शर्तें

एमके स्टालिन ने यह भी स्पष्ट किया कि डीएमके इन दो मांगों पर पूरी तरह अडिग है और आगे भी रहेगी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और किसी भी तरह के समझौते का तो सवाल ही नहीं उठता।"
इसी बीच, डीएमके प्रमुख ने पूर्व सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर इशारों-इशारों में तीखा प्रहार किया। स्टालिन ने पोस्ट में लिखा, "मीडिया में चल रही अटकलें या पीठ पीछे वार करने वालों की फुसफुसाहटें, हमारे रुख को किसी भी तरह से डिगा नहीं सकतीं। सत्ता के पदों के लिए अपने सिद्धांतों को त्यागने वाले उन बेशर्म और एहसान-फरामोश लोगों को यह बात समझ लेनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि डीएमके तमिलनाडु के हितों से कभी कोई समझौता नहीं करेगी और न ही वह अपने सिद्धांतों से कभी पीछे हटेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


