No arrangements were made till a day before the wedding, honest earnings provided the goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी के एक दिन पहले तक इंतजाम नहीं, नेक कमाई ने दिया सामान

khaskhabar.com: सोमवार, 12 मई 2025 1:36 PM (IST)
शादी के एक दिन पहले तक इंतजाम नहीं, नेक कमाई ने दिया सामान
अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से रविवार को एक ऐसी बेटी का कन्यादान किया गया जिसकी शादी में 24 घंटे बचे थे लेकिन उनके पास इंतजाम नहीं था। इसकी सूचना मिलने पर नेक कमाई के संरक्षक दौलत राम हजरती ने आनन-फानन में बेटी के कन्यादान में दिए जाने वाले सामान का इंतजाम किया। मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस बार यह 264 वां कन्यादान था जिसमें सूचना मिलने पर घर का सर्वे किया गया। इस अवसर पर मुखय अतिथि समाजसेवी सुरेश हुंडी वाले थे जबकि अध्यक्षता कॉमर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सत्यभान यादव ने की। कार्यक्रम में पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रेम गांधी ने कहा कि नेक कमाई की इस कन्यादान वाली मुहिम में हम साथ है जिसमें जरूरतमंद बेटी को निशुल्क धर्मशाला विवाह के लिए दी जाती है। इसी प्रकार बेटी की और भी सहायता की जाती है। इस अवसर पर मुरारी मेहंदीरता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने आभार जताया। इस अवसर पर बेटी के चरण धोकर उससे आशीर्वाद लिया गया। इसमें डॉ. गोपाल राय चौधरी ट्रस्ट और खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट का सहयोग रहा। कार्यक्रम में उमा छाबड़ा, प्रवीन बत्रा, सोनिका अरोड़ा, सौरभ कालरा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement