Advertisement
बिहार: तेजस्वी ने लगाया साड़ी, पैसा बंटाने का आरोप, सत्ता पक्ष का पलटवार, कहा- 'हार की आशंका से बेचैन हुए'

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह थाना प्रभारी ही फोन पर डीलरों से बात कर शराब बंटवा रहे हैं।
इधर, सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने तेजस्वी के इन आरोपों का खंडन किया है। पूर्व मंत्री और जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस उपचुनाव में पिता और पुत्र (लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव) के संयुक्त प्रयास के बाद भी राजनीतिक अग्निपरीक्षा में जनादेश प्रतिकूल आना तय है। यही कारण है कि वे मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार देखकर तेजस्वी बेचैन हो रहे है।
उन्होंने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि आप कितना भी जतन कर लीजिए, लेकिन बिहार की जनता आपको जान चुकी है।
इधर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव मतदान के पूर्व उपचुनाव में हार देखकर मानसिक तौर पर दिवालियापन के शिकार हो गए हैं।
रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को लगता है कि अगर दोनों सीटों पर चुनाव हार जाएंगें तो उनकी विश्वसनीयता समाप्त हो जाएगी। यही कारण बिना सबूत के कोई भी आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को लग रहा है कि कुछ मंत्री कुछ कर रहे हैं, तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ये चुनाव हारेंगे तो ईवीएम को भी दोषी ठहराएंगें। हम के नेता ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर की जनता भी विकास को चुनेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


