Advertisement
नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है : अजय कुमार

माकपा नेता ने कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति को देखकर अब यह मान लिया जाए कि यहां नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। उनकी बात कोई नहीं मानता है। अब ऐसे में गरीब जनता के पास कोई विकल्प नहीं है। अब वे करें तो क्या करें। प्रदर्शन-विरोध के सिवाय वह और क्या कर सकती है?
उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों की पिटाई करने वाले अपने बयान के संदर्भ में कहा कि भ्रष्टाचार के ऊपर डंडा चलाना गलत है क्या? अब कुछ एक हिस्से को वायरल किया जा रहा है, जबकि बाकी के हिस्से को हटा दिया गया है। कहा जा रहा है कि विधायक जी ने कहा कि पीठ फाड़ दो। इस तरह से बातें वायरल करना बिल्कुल गलत है। मैंने बहुत ही जिम्मेदारीपूर्वक कहा था कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करो, प्रशासन से भी कहो, कार्रवाई करो, और अगर पिटाई करने की नौबत आए, तो जरूर पिटाई होनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


