Nitish Kumar set to challenge again, to become a grand alliance Part 2 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर चुनौती देने की तैयारी में नीतीश कुमार,बनेगा महागठबंधन पार्ट टू!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:44 AM (IST)
फिर चुनौती देने की तैयारी में नीतीश कुमार,बनेगा महागठबंधन पार्ट टू!
सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्तर पर एक और राजनीतिक दल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बिहार चुनावों में महागठबंधन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजनीतिक रणीनीतिकार प्रशांत किशोर भी इसमें नीतीश कुमार की मदद कर रहे हैं। यह बात भी सामने आई है कि नीतीश कुमार ने इस बात की चर्चा राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजीत सिंह और झारंखड विकास मोर्चा के नेता बाबू लाल मरांडी से भी की है। यह बैठक जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता शरद यादव के दिल्ली स्थित निवास में हाल ही में हुई है। सूत्रों की मानें तो बैठक में आरएलडी, जेवीएम और जेडीयू के विलय को लेकर आम सहमति बनी है। यूपी चुनावों के बाद इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है। बाद में कुछ अन्य क्षेत्रीय दल भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement