Nitish Kumar said, help will be given to people stranded outside Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार के बाहर फंसे लोगों को नीतीश कुमार करेंगे 100 करोड रुपये की मदद,ऐसे मिलेगी राहत

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 मार्च 2020 4:39 PM (IST)
बिहार के बाहर फंसे लोगों को नीतीश कुमार करेंगे 100 करोड रुपये की मदद,ऐसे मिलेगी राहत
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कोरोना संक्रमण रोकने तथा लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पटना तथा अन्य शहरों में रहने वाले दैनिक मजदूर और अन्य राज्यों के व्यक्ति जो लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं, उनके रहने और भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि तत्काल पटना तथा अन्य शहरों में रहने वाले रिक्शा चालक, दैनिक मजदूर और अन्य राज्यों के व्यक्ति जो लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं, उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "बैठक में इसी तरह बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में काम करते हैं और वे लॉकडाउन के कारण वहां फंसे हुए हैं, या रास्ते में हैं, उनके लिए भी सरकार स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली के माध्यम से संबंधित राज्य सरकारों या जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भोजन तथा रहने की व्यवस्था करेगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement