Nitish Kumar has called a cabinet meeting today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 08:36 AM (IST)
नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला
पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा राजनीतिक संकट खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार को हुई जेडीयू की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर उन्होंने हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के मुद्दे पर राजद को चार दिन का समय दिया था। अब बुधवार को सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कोई बड़ा फैसला हो सकता है। कल हुई बैठक में जेडीयू ने लालू प्रसाद की पार्टी को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था। जेडीयू ने कहा कि अगर चार दिन के भीतर लालू यादव तेजस्वी के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं कर पाते तो फिर जेडीयू कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। बैठक में नीतिश कुमार ने साफ-साफ कह दिया था कि ये मामला दूसरी पार्टी यानी आरजेडी से जुड़ा है, ऐसे में तेजस्वी के इस्तीफे पर आरजेडी को ही फैसला लेना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement