Advertisement
2025 तक चलने वाली है नीतीश सरकार- शाहनवाज हुसैन

बिहार में देश का पहला ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट बनने का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ऐसे चार प्लांट पूरी तरह तैयार हैं और अगले एक साल के अंदर इस तरह के 17 प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। उन्होने दावा किया कि इससे जहां एक तरफ लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ मक्का और चावल की खेती करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा।
मेगा फूड पार्क, लेदर पार्क, लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी कई योजनाओं का जिक्र करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री ने बताया कि कोरोना के दौर में जितने मजदूर या अन्य लोग अन्य राज्यों से वापस बिहार लौट कर आए, उनमें से 63 प्रतिशत के लगभग लोग देश के अलग-अलग राज्यों में टेक्सटाइल क्षेत्र में ही काम कर रहे थे और इसलिए इस मामले में बिहार को बढ़त हासिल है क्योंकि आज की तारीख में बिहार के पास टेक्सटाइल सेक्टर में काम करने के लिए प्रशिक्षित कामगार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


