Nitin Gadkari approved Rs 154 crore plan to build a bridge in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नितिन गडकरी ने हिमाचल में ब्रिज बनाने के लिए 154 करोड़ की योजना को मंजूरी दी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023 7:43 PM (IST)
नितिन गडकरी ने हिमाचल में ब्रिज बनाने के लिए 154 करोड़ की योजना को मंजूरी दी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना तथा कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मंजूरी से स्वान नदी पर 50.60 करोड़ रुपये की लागत से दो ब्रिज और ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से पोंग बांध का निर्माण किया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा, ''हिमाचल हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ है।
इस संबंध में राज्य में नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने की जरूरत पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा हुई।''
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement