Advertisement
नितिन गडकरी और हरीश रावत ने मनु भाकर को दी बधाई

दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय महिला शूटर मनु भाकर और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट करके उनको पेरिस ओलंपिक में मिली जीत की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते हैं। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला एकल और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित युगल प्रतिस्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


