Nirma tops in speech competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाषण प्रतियोगिता में निरमा अव्वल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 10:08 PM (IST)
भाषण प्रतियोगिता में निरमा अव्वल
बाड़मेर। जल सुरक्षित जीवन सुरक्षित विषय पर शुक्रवार को राजकीय बालिका छात्रावास में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व जल सरंक्षण सप्ताह के तीसरे दिन प्रभारी तारा चैधरी और प्रमिला की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता के तहत भाषण प्रतियोगिता में 22 बालिकाओं ने भाग लिया। वहीं समारोह में जज की भूमिका निभाई शिक्षाविद के डी चारण और अशोक सिंह ने। इस दौरान छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्ति में जल के उपयोग और जलस्रोतों की संभाल पर प्रकाश डाला। साथ ही जल को प्रकृति की अमूल्य देन बताते हुए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने को प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में निरमा चैधरी प्रथम, अनीता सियाग द्वितीय और प्रियदर्शनी राजपुरोहित तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रमिला ने कहा कि विश्व जल संरक्षण सप्ताह के तहत जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग, केयर्न इंडिया और डब्लूएसएसओ की ओर से जिले भर में आयोजन किए जा रहे हैं, जो जनता में जल सरंक्षण की नई ऊर्जा देने वाले हैं। भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 27 मार्च को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement