नाइजीरिया में सेना ने एक समझौते के तहत अपनी हिरासत में लिए गए 876 बच्चों को रिहा कर दिया है। इन बच्चों को इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम से संभावित संबंधों की वजह से सेना ने पकड़ा था। दरअसल ये सभी बच्चे पहले बोको हराम के कब्ज़े वाले इलाकों में रहते थे। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बोको हराम पर किए गए सैन्य अभियानों के दौरान इन बच्चों को सेना ने हिरासत में लिया था। इन बच्चों को उत्तरपूर्वी शहर माइदुगुरी में सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया था। हालांकि इन बच्चों की उम्र और हिरासत में रखे जाने की अवधि के बारे में जानकारियां सेना ने साझा नहीं की है। वहीं सेना ने इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की है। 2014 में भी बोको हराम ने जिन 270 स्कूली लड़कियों को अगवा किया था उनमें से 21 लड़कियों को आज़ाद करा लिया गया था। आपको जानकारी दें कि नाइजीरिया की सेना ने पिछले कई दिनों से बोको हराम के गढ़ माने जाने वाले सामबिसा जंगलों में बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्रीयह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका