Advertisement
एनआईए ने आईजीआई एयरपोर्ट से खालिस्तानी आतंकी निज्जर को किया गिरफ्तार

एनआईए ने एक हरपाल सिंह के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सिंह और मोइन खान योजना का हिस्सा थे, जिसमें निज्जर मुख्य साजिशकर्ता रहा था। एजेंसी की रिपोटरें के अनुसार, तीनों ने सक्रिय रूप से तस्वीरें पोस्ट की, वीडियो विज्ञापन में जगत्तार सिंह हवारा (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का दोषी) सहित अन्य आतंकवादियों का महिमामंडन किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि निज्जर ने भारत में मुसलमानों और सिखों पर कथित अत्याचारों के बारे में चर्चा करके खान को प्रेरित किया और उसे एक अलग खालिस्तान राज्य के लिए काम करने के लिए राजी किया।
अधिकारी ने यह भी कहा कि साजिश के तहत, निज्जर ने खान को 2018 में एक पिस्तौल और गोला बारूद खरीदने और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने का निर्देश दिया।
एजेंसी ने एनआईए की विशेष अदालत में पिछले साल 23 मई को निज्जर, सिंह, खान और सुंदर पाल पाराशर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
अमृतसर निवासी निज्जर 19 अक्टूबर, 2017 को यूरोप के साइप्रस भाग गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि उसकी ट्रांसिट कस्टडी प्राप्त की जाएगी और उसे आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


