nia again raids in delhi and amroha five arrested in terror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली-अमरोहा में एनआईए फिर छापेमारी, पांच संदिग्ध हिरासत में

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जनवरी 2019 09:17 AM (IST)
दिल्ली-अमरोहा में एनआईए फिर छापेमारी, पांच संदिग्ध हिरासत में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एआईए) दिल्ली और अमरोह में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने दोनों जगह से पांच और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि एक हरफ्ते के अंदर एनआईए की यह दूसरी छापेमारी है। एनआईए ने दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद में छापेमारी की। गिरफ्तार लोगों के पास से कुछ हथियार और आईएसआईएस के पैम्फलेट मिले हैं। फिलहाल पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एनआईए ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने अमरोहा की एक मस्जिद के मौलवी मुफ्ती सोहेल को इस चरमपंथी समूह का सरगना बताया था। मुफ्ती सोहेल उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है और वह दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रह रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement