Advertisement
भविष्य के लिए सहमति-पत्र: संकल्पों को वास्तविकता में तब्दील करने का आग्रह

इसके लिए, व्यापार नीतियों को लचीला बनाया जाना, और तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण व ज्ञान के आदान-प्रदान में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूती देना महत्वपूर्ण होगा.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पिछले वर्ष इस सहमति-पत्र के पारित होने के बाद से अब तक हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंसक टकरावों और जलवायु आपदाओं के साथ-साथ अभी अन्य चुनौतियों की एक लम्बी सूची है.“भूराजनैतिक दरारों और अविश्वास के कारण कारगर कार्रवाई में अवरोध आ रहा है, और कुछ [हलकों में] अन्तरराष्ट्रीय सहयोग व बहुपक्षीय प्रणाली के मूल्य पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं.”“इस बीच, बेहद ज़रूरतमन्द लोगों के लिए बहुत तेज़ी से सहायता धनराशि में कटौती की जा रही है, और अभी और कटौतियाँ होनी बाक़ी हैं.” इस पृष्ठभूमि में, महासचिव गुटेरेश ने चार अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति का ज़िक्र किया:शान्ति व सुरक्षायूएन प्रमुख ने कहा कि सहमति-पत्र में हिंसक टकरावों की रोकथाम करने और उनसे निपटने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है और इन प्रयासों के तहत नई, उभरती हुई चुनौतियों का भी ध्यान रखा जाना होगा.एंतोनियो गुटेरेश ने बताया कि फ़िलहाल सभी यूएन शान्ति अभियानों की समीक्षा आरम्भ की गई है, जिसका उद्देश्य, मौजूदा दौर की वास्तविकताओं के अनुरूप, इन अभियानों में बदलाव लाना और स्पष्ट व हासिल किए जा सकने वाले शासनादेश (mandate) तैयार करना है.निष्पक्ष वित्तीय प्रणालीयूएन प्रमुख ने बताया कि विकास उद्देश्यों के लिए अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में भी बेहतरी लाने के प्रयास किए जाएंगे. इस क्रम में, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैन्क और अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ मिलकर सहमति-पत्र के बिन्दुओं पर कार्रवाई में जुटा है.उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को उन सभी संस्थानों की संचालन व्यवस्था में समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाना होगा, जिन पर वे निर्भर हैं. साथ ही, कर्ज़ के बोझ को घटाने, रियायती ऋण मुहैया कराने और बहुपक्षीय विकास बैन्कों की क्षमता को बढ़ाने के इरादे से एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है.युवजन पर ध्यानमहासचिव गुटेरेश ने ज़ोर देकर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को युवाओं और भावी पीढ़ियों की आशाओं को साकार करना होगा. इस उद्देश्य से, युवजन निवेश प्लैटफॉर्म की स्थापना की दिशा में प्रगति हो रही है, जिसमें युवाओं की ज़रूरतों का ख़याल रखा जाएगा.इसके अलावा, यूएन के कामकाज में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए मूल सिद्धान्त विकसित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भावी पीढ़ियों के लिए एक विशेष दूत की नियुक्ति की जाएगी.डिजिटल दरारों को पाटनामहासचिव गुटेरेश ने बताया कि टैक्नॉलॉजी के क्षेत्र में पसरी खाई को दूर करने के इरादे से एक वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट को लागू किया जाएगा, जोकि सभी दरारों को हटाने और यह सुनिश्चित करने पर लक्षित है कि हर किसी को, हर स्थान पर एक सुरक्षित डिजिटल माध्यम उपलब्ध हो सके.इस विषय में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाएगा और सार्वजनिक भलाई के लिए एआई के इस्तेमाल पर स्वैच्छिक वित्तीय समर्थन के विकल्प तैयार किए जा रहे हैं, ताकि विकासशील देशों में इसका लाभ पहुँचाया जा सके.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


